अलीगढ़ | बुजुर्ग ने फरसे से किया पड़ोसी मां-बेटे पर हमला,गर्दन कटने से युवक की मौत, आरोपी ने खुद भी दे दी जान

अलीगढ़ | बुजुर्ग ने फरसे से किया पड़ोसी मां-बेटे पर हमला,गर्दन कटने से युवक की मौत, आरोपी ने खुद भी दे दी जान
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव नगला बिरखू में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां पुरानी रंजिश में पड़ोसी बुजुर्ग ने अपने पड़ोसी की छत पर सीढ़ी की मदद से चढ़कर उसके 23 वर्षीय बेटे कृष्ण कुमार की फरसा से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय कृष्ण कुमार अपनी छत पर चारपाई पर सोया हुआ था। उसे मारने के बाद आरोपियों ने उसके घर में उतरकर मां शशि देवी पर हमला बोला और उसके हाथ का पंजा काट दिया। इस दौरान चीख पुकार मचने पर शशि का छोटा बेटा जागा और उसने शोर मचाया तो आरोपी हीरालाल वापस छत पर चढ़ गया। फिर पड़ोसी की छत पर जगार हुई तो उसने फायरिंग भी की। बाद में अपने घर में जाकर उसने खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर गांव में अफरा तरफी का माहौल बन गया और पुलिस को सूचना दे दी गई। रात में खबर पर इंस्पेक्टर गोंडा के साथ-साथ सीओ इगलास व फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। घायल महिला को आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। महिला का वहां अभी इलाज चल रहा है। इधर, पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस …