अलीगढ़ | दो मंदिरों में प्रतिमाएं खंडित, जाम लगाकर हंगामा

अलीगढ़ | दो मंदिरों में प्रतिमाएं खंडित, जाम लगाकर हंगामा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : गांधीपार्क थाना क्षेत्र के दुबे का पड़ाव चौराहे पर स्थित मंदिर और क्वार्सी क्षेत्र के भगवानगढ़ी स्थित मंदिर में देव प्रतिमाएं खंडित कर दी गईं। शनिवार सुबह जानकारी होने पर दोनों स्थानों पर लोग भड़क गए। लोगों ने दुबे पड़ाव पर मंदिर के बाहर धरना शुरू कर दिया और भगवानगढ़ी में मंदिर के सामने अनूपशहर रोड पर जाम लगा दिया। दोनों ही स्थानों पर पहुंचे पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर हंगामा शात हुआ। भगवानगढ़ी में तय हुआ कि नवरात्र में नई प्रतिमाएं स्थापित कराई जाएंगी। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जो मानसिक रूप से कमजोर दिख रहा है। दावा है कि उसने ही प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त की हैं। पुलिस जांच कर रही है। गांधीपार्क इलाके में जीटी रोड स्थित दुबे का पड़ाव चौराहे पर पीपल वाला देवी मंदिर है। शनिवार सुबह मंदिर की पुजारिन प्रेमलता शर्मा सफाई के लिए पहुंचीं तो शिव परिवार की प्रतिमाएं खंडित देख उन्होंने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, इलाके के पार्षद राजू पासवान सहित पुलिस भी आ…