बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन असली ने कई जगह किए धरना प्रदर्शन, चक्का जाम , सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन असली ने कई जगह किए धरना प्रदर्शन, चक्का जाम , सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आह्वान पर भाकियू असली समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही हाईवे समेत कई मार्गों पर जाम लगाया। वहीं दुकानें भी बंद कराईं। साथ ही कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सोमवार को काले आम, गुलावटी मैन रोड पर भारतीय किसान यूनियन असली के बैनर तले किसान एकत्र हुए। जहां किसान नेता व जिला अध्यक्ष कपिल सिरोही ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसान लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है। जिसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए ट्रैक्टर-ट्रालियों समेत अन्य वाहनों से शहर में पहुंचे। जहां किसान सभा, भाकियू महाशक्ति आदि के संगठनों के कार्यकर्ता भी उनके साथ शामिल हो गए। कई मार्ग समेत कई मार्गों की दुकानों को बंद कराया। जिसके बाद रोडवेज बस स्टैंड के निकट पहुंचने के बाद जीटी रोड पर जाम लगा दिया। वहीं कलेआम चौराहे पर भी ट्रैक्टर लगाते हुए जाम लगा दिया। वहीं भाकियू असली बुलंद…