बुलंदशहर। न्यायालय में अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था का होना चाहिए कड़ा इंतजाम : शैलेंद्र कुमार एडवोकेट

बुलंदशहर। न्यायालय में अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था का होना चाहिए कड़ा इंतजाम : शैलेंद्र कुमार एडवोकेट
रिपो ० रिशू कुमार बिना चैकिंग न्यायालय के सभी गेटों पर नहीं होना चाहिए किसी का प्रवेश। बुलन्दशहर : न्यायालय परिसर में असामाजिक तत्वों द्वारा हथियार लेकर प्रवेश कर किसी व्यक्ति की हत्या करने जैसी घटनाओं को अंजाम देने की खबरें पहले कई बार सुनी होंगी जिसमें पुलिस द्वारा सुरक्षा में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। जिसमें सभी व्यक्तियों को अच्छी तरीके से चेक कर प्रवेश नहीं दिया जाता, जिसके कारण ऐसी घटना घटित हो जाती है ऐसी ही एक घटना राजधानी दिल्ली के रोहिणी न्यायालय में देखने को मिला है जहां बदमाशों ने अधिवक्ता की ड्रेस में हथियार सहित न्यायालय में प्रवेश कर न्यायाधीश की कोर्ट में घुसकर तिहाड़ जेल से न्यायालय की सुनवाई हेतु आया कुख्यात गैंगस्टर पर गोली मारकर हत्या कर दी।  इस घटना को देखते हुए बुलन्दशहर न्यायालय में अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान करने हेतु न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा इंतजाम करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ताओं ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्यायालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की मांग रखी। बता दे कि दिल्ली रोहिणी कोर्ट में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े …