सीएम योगी का निर्देश बना अधिकारियों के लिए चुनौती, दिया अल्‍टीमेटम, जानिए क्‍या है मामला

सीएम योगी का निर्देश बना अधिकारियों के लिए चुनौती, दिया अल्‍टीमेटम, जानिए क्‍या है मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव सीएम योगी आदित्यनाथ ने शपथ के साथ ही सबसे पहले प्रदेश की सड़कों को ठीक करने का बीड़ा उठाया था। उन्होंने एक महीने के भीतर सड़कों को गड्ढा मुक्त के निर्देश दिए थे। एक बार फिर जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। दो महीने का इस बार समय दिया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने समस्या है कि बारिश अभी दो दिन पहले थमी है, ऐसे में उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए सड़कों को गड्डा मुक्त करना बड़ी चुनौती है। 15 नवंबर तक का अल्‍टीमेटम सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2017 में कुर्सी संभालते ही सबसे पहले प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त के निर्देश दिए थे। इससे पूरे देश की नजर सीएम की ओर टिक गईं थीं। क्योंकि सभी समझ रहे थे कि कम समय में कैसे सड़कें गड्ढा मुक्त हो पाएंगी। क्योंकि सपा की सरकार में प्रदेश की सड़कों की स्थिति काफी हद तक जर्जर थीं। मगर, सीएम योगी आदित्यनाथ के दृढ़ विश्वास से सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई थीं। दो दिन पहले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी सूबे की सड़कों को गड्ढा मुक्त के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ में एक कार्यक्रम में आए डिप्‍टी चीफ…