मंडल की इकलौती चीनी मिल हुई जर्जर, नवीनीकरण के लिए होगी पंचायत

मंडल की इकलौती चीनी मिल हुई जर्जर, नवीनीकरण के लिए होगी पंचायत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव। अलीगढ़ :- साथा चीनी मिल के नवीनीकरण पर चर्चा करने के लिए रविवार को किसान पंचायत बैठ रही है। साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा अायोजित इस पंचायत में जन प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। साथा चीनी मिल के नवीनीकरण पर चर्चा करने के लिए रविवार को किसान पंचायत बैठ रही है। साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित इस पंचायत में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है। मंडल में एक मात्र चीनी मिल है जो 52 वर्ष पुरानी है मैरिस रोड स्थित रेस्टोरेंट में भाकियू (भानु) के प्रदेश महासचिव डा. शैलेंद्र पाल सिंह ने मीडिया को बताया कि मंडल में एक मात्र चीनी मिल है, जो 52 वर्ष पुरानी होने के कारण खराब स्थिति में है। मशीनों के कलपुर्जे आसानी से नहीं मिलते। मिल अक्सर बंद ही रहती है। पैराई न होने से किसान विरोध-प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि साथा चीनी मिल किसान संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया है। इसी के बैनर तले रविवार को सुबह 10 बजे चीनी मिल पर किसान पंचायत आयोजित की जा रही है। अलीगढ़ के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिससे किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच स…