14 सितंबर को अलीगढ़ आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू

14 सितंबर को अलीगढ़ आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियां शुरू
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 14 सितंबर को अलीगढ़ आने की संभावना है। वे यहां डिफेंस कारिडोर, राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय व धनीपुर मिनी एयरपोर्ट समेत करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है। सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं बड़ी चुनौती होंगी। अधिकारियों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। मुख्य कार्यक्रम लोधा में प्रस्तावित है। मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीआइजी दीपक कुमार, डीएम सेल्जा कुमार जे. व एसएसपी कलानिधि नैथानी अन्य अफसरों के साथ लोधा पहुंचे। यहां संभावित कार्यक्रम स्थल व अन्य व्यवस्था के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों की सतर्कता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बरसात के बीच उन्होंने छाते की मदद से प्रमुख स्थलों का जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है। अभी लिखित में कार्यक्रम नहीं आया है। तैयारियां शुरू कर दी गई ह…