पति की हत्या कर शव केमिकल से गला रही थी पत्नी, चार दिन बाद हो गया ब्लास्ट
पति की हत्या कर शव केमिकल से गला रही थी पत्नी, चार दिन बाद हो गया ब्लास्ट डेस्क समाचार दर्पण लाइव पति-पत्नी के रिश्ते को दुनिया में सबसे ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर में अपने पति को ठिकाने लगाने के लिए पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी. आरोप है कि महिला ने अपने प्रेमी और बहन-बहनोई के साथ मिलकर पहले तो पति की हत्या कर दी और फिर लाश के टुकड़े-टुकड़े कर उस पर केमिकल डाल कर उसे नष्ट करने की कोशिश की. मामला मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर नगर थाना क्षेत्र का है जहां 30 साल के राकेश की हत्या का आरोप उसकी पत्नी राधा, प्रेमी सुभाष और बहन-बहनोई पर लगा है. शव को ठिकाने लगाने के लिए महिला के प्रेमी सुभाष ने किराए के फ्लैट में लाश को कई टुकड़ों में काटा. लाश को गलाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था, कि उसी दौरान धमाका हो गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर शव के फैले टुकड़ों को देखकर दंग रह गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की फॉरेंसिक टीम से जांच शुरू करवाई. इसके बाद शव की पहचान सिकंदरपुर के ही रहने वाले राकेश के रूप में हुई जो राधा का पति था. चूंकि मृतक राकेश …