अलीगढ़ | कोरोना काल मे माता-पिता को खोने वाले 50 बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप
अलीगढ़ | कोरोना काल मे माता-पिता को खोने वाले 50 बच्चों को मिलेंगे लैपटॉप डेस्क समाचार दर्पण लाइव कोरोना काल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन ने लैपटॉप दिए जाने के लिए बजट आवंटित कर दिया है। अलीगढ़ जनपद को 17 लाख रूपए दिए गए हैं। इस बजट से 50 लैपटॉप खरीदे जाएंगे। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में कई अपनों का साथ छूटा था। किसी के सिर से मां तो किसी के सिर से पिता का साया उठा। कुछ ऐसे भी बच्चे हैं जिन्होंने मां-बाप दोनों को ही खो दिया। ऐसे बच्चों को पालन-पोषण, पढ़ाई व लड़की के विवाह तक के लिए शासन ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरूआत की थी। जनपद में 195 बच्चों को चिन्हित कर उनके अभिभावकों के खाते में प्रतिमाह 4000 रुपये के हिसाब से सहायता राशि भेजी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में निराश्रित एवं अनाथ हुए बच्चों की सुध लेते हुए उनको मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया गया है। कोविड प्रभावित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह सभी आत्मविश्वास से आगे बढ़ें और खूब पढ़ें। इसके लिए प्रदेश सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य कोरोना वैश्विक महामारी में अनाथ व निराश्रित ह…