बुलंदशहर। फंदे से लटका मिला होमगार्ड का शव, मची सनसनी

 

ब्यूरो ललित चौधरी

थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव सैदपुर में बने एक आईटीआई कॉलेज के कमरे में एक होमगार्ड ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली।

आपको बता दें कि मृतक अशोक पुत्र राजपाल सिंह गांव लुध्पुरा का रहने वाला था, अशोक की हिंदू रीति रिवाज से करीब 15 वर्ष पूर्व सादी हुई थी अशोक की पहली पत्नी से एक लड़का 10 वर्ष और 12 वर्ष की एक लड़की दोनों मासूमों व भरे पूरे परिवार को पीछे छोड़ा है, सूचना मिलने पर परिवार मे कोहराम मच गया।

सूचना के अनुसार मृतक व्यक्ति अशोक की दो पत्नियां हैं। जिसमे मृतक को रहने के लिए आईटीआई कॉलेज में ही दो कमरे दिए हुए थे, जिनमें वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। शनिवार सुबह जब परिजनों ने पंखे से लटके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। समाचार लिखे जाने तक खुदकुशी के कारण का कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस की विभिन्न पहलुओं पर जांच जारी है।



और नया पुराने

खबर पढ़ रहे लोग: 0