बुलंदशहर। नफरत के खिलाफ शिकारपुर में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा
बुलंदशहर। नफरत के खिलाफ शिकारपुर में युवा कांग्रेस ने निकाली तिरंगा यात्रा रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : नगर कि नगर पालिका में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट हो कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर युवा कांग्रेस ने शिकारपुर नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली देश में पनप रहे नफरत के माहौल के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौ मीटर लम्बा तिरंगा लेकर सैंकड़ों लोगों के साथ पैदल मार्च किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव और जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट, के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नगर के हजारों लोग उत्सुक रहे तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में आए राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस और यूपी के प्रभारी हेमंत ओगले, मोहित चौधरी ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी शिवपाल सिंह के साथ सर्व प्रथम गांधी और लाल बहादुर शास्त्री, की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कांग्रेसी शिकारपुर नगर कि अनाज मण्डी से तिरंगा यात्रा लेकर निकले खुर्जा अड्डा, बड़ा बाजार, व चेनपुरा, होते हुए भगत सिंह चौक, तक निकली तिरंगा यात्रा में देश भक्ति नारे और सद्भाव को बनाए रखने वाले नारे गूंजते रहे युवाओं ने हिन…