बुलंदशहर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन

बुलंदशहर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के सम्मान में किया गया पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन
रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए जनपद में तैनात रहे इन पुलिसकर्मियों के सम्मान में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, द्वारा ऐच्छिक अधिवर्षता आयु पूरी करने के उपरान्त सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को पूरे सम्मान के साथ शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्बोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की साथ ही विदाई समारोह में उपस्थित सेवानिवृत्त होने पुलिस कर्मियों को पुलिस विभाग में अपने सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यों की भी सराहना की गई। विदाई समारोह आयोजन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुरेन्द्र नाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लाइन्स बजरंग बली चौरसिया, एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर शंशाक सिंह भी उपस्थित रहे सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों उ.नि. ना.पु. हरिश्चन्द्र, उ.नि. ना.पु. महाराज सिंह, उ.नि. ना.पु. खलील उर रहमान खां, उ.नि. ना.पु. ओमप्रकाश, उ.नि. ना.पु. मामच…