ब्यूरो ललित चौधरी
थाना पुलिस द्वारा घटना को छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया गया। उधर, किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे बुलंदशहर से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, किशोरी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के सीएम योगी को पत्र भेजने के बाद रेप धारा को बढ़ाया गया था।
किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अहमदगढ़ थाना पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे थे। इसके चलते ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारी को हटाने की कार्रवाई की गई है। अभी थाना अहमदगढ़ में किसी नए प्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है।