बुलंदशहर। जिला जज बुलंदशहर की पत्नी का मोबइल हुआ चोरी

 

ब्यूरो ललित चौधरी

वाराणसी के पर्यटन स्थल सारनाथ घूमने आए बुलंदशहर के जिला जज की पत्नी का मोबाइल चोरी हो गया।

जानकारी के मुताबिक हालांकि सारनाथ थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इनकार किया। मौके पर घटना की जांच में पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के प्रवेश द्वार पर लगा सीसीटीवी कैमरा भी खराब मिला।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के जिला जज दिनेश शर्मा पत्नी सोनाली शर्मा के व बेटी के साथ सारनाथ घूमने के लिए आये थे। वह पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के मुख्य द्वार पर पहुंचे उनकी पत्नी का मोबाइल चोरी हो गया।

उधर प्रथम दृष्टया पुरतत्वकर्मियों द्वारा जांच किया गया। लेकिन पुरातात्विक उत्खनित स्थल परिसर के प्रवेश द्वार का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। अपने साथ हुई घटना की जानकारी स्थानीय थाने पर लिखित रूप में दी।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال