अलीगढ़ | हादसे में घायलों की मदद करके बने "नेक आदमी" मिलेगा 5000 का इनाम और खास सर्टिफिकेट

अलीगढ़ | हादसे में घायलों की मदद करके बने "नेक आदमी" मिलेगा 5000 का इनाम और खास सर्टिफिकेट
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अगर आप कहीं से आ रहे हैं या कहीं जा रहे हैं और रास्ते में कोई दुर्घटना हो जाती है तो आप हादसे में घायल हुए व्यक्ति या व्यक्तियों की मदद करते हैं. आगे से ऐसा करने पर आप 'नेक आदमी' (गुड सेमेरिटन) बन सकते हैं. इस योजना में आपको 5000 का इनाम और खास सर्टिफिकेट मिलेगा. अलीगढ़ में 'नेक आदमी' योजना... भारत सरकार ने गुड सेमेरिटन (नेक आदमी) को पुरस्कृत किए जाने के संबंध में परिवहन आयुक्त, उप्र, लखनऊ से निर्देश जारी हो गए हैं. इसको लेकर अलीगढ़ प्रशासन को भी निर्देश मिल गए हैं. यह योजना सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने और हादसे में मरने वालों की जान बचाने के लिए है. नेक आदमी चुने जाने के लिए जरूरी अगर कोई शख्स हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को एक घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाता है तो उसे नेक आदमी माना जाएगा. उसे नेक आदमी योजना के अंतर्गत पुरस्कृत किए जाने का प्रावधान है. गंभीर घायल से मतलब ऐसे मामलों से है, जिनमें बड़ा ऑपरेशन होना या कम से कम तीन दिन अस्तपाल में भर्ती होना होता है. मस्तिष्क की चोट या रीढ़ की हड्डी की चोट के इलाज को गंभीर रूप से…