अलीगढ़ | बीएएमएस छात्रा को उसी के साथी ने आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार
अलीगढ़ | बीएएमएस छात्रा को उसी के साथी ने आत्महत्या के लिए उकसाया, गिरफ्तार डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : जंवा थाना क्षेत्र के छेरत स्थित होम्योपैथिक कालेज में शुक्रवार को बीएएमएस की छात्रा के सुसाइड मामले में पुलिस ने उसके साथी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर देर रात मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कानपुर नगर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के योगेन्द्र विहार निवासी करिश्मा यादव (22) पुत्री उपदेश यादव छेरत स्थित होम्योपैथिक कालेज से बीएएमएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थीं। परिवार में पांच बहन भाइयों में तीसरे नंबर की थी। पिता फतेहपुर में दरोगा के पद पर तैनात हैं। पुलिस के अनुसार रोजाना की तरह गुरुवार की रात करिश्मा खाना खाने के बाद अपने कमरा नंबर 115 में चली गई। शुक्रवार की सुबह सात बजे साथी छात्रा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। शक होने पर कालेज प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया था। पुलिस दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने देर…