अलीगढ़ | पुत्रवधू की मौत के बाद दहेज हत्या में फंसा कॉंग्रेस नेता का परिवार
अलीगढ़ | पुत्रवधू की मौत के बाद दहेज हत्या में फंसा कॉंग्रेस नेता का परिवार डेस्क समाचार दर्पण लाइव महानगर के पुराने कांग्रेस नेता बसंत शर्मा उर्फ गुरु की पुत्रवधु की मौत के बाद उनका परिवार दहेज हत्या के आरोप में फंस गया है। राजस्थान में पत्नी संग रह रहे कांग्रेस नेता के इंजीनियर बेटे व परिवार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की नामजदगी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटनाक्रम के अनुसार, मामू भांजा निवासी बसंत शर्मा का बेटा राहुल राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी में एक निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर सेवारत है। राहुल की शादी 11 नवंबर 2016 को अवंतिका कॉलोनी एलआईजी 36, क्वार्सी निवासी केंद्रीय सेवा से रिटायर्ड कमलेश शर्मा की बेटी रुचि संग हुई थी। कमलेश शर्मा का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बेटी को ससुराल में दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कुछ दिनों बाद राहुल रुचि के साथ भिवाड़ी के टपुकड़ा क्रिश सिटी स्थित आवास में रहने लगा। आरोप के अनुसार, वाकया 29 सितंबर 2021 की रात का है, जब राहुल अलीगढ़ से अपने परिवार से मिलकर गया और वहां जाकर रुचि संग मारपीट की। इसके बाद रुचि ने अपने पिता को फोन किया। पिता ने…