अलीगढ़ | खर्च के रुपये ना देने पर पिता-बहन पर बरसाईं गोलियां
अलीगढ़ | खर्च के रुपये ना देने पर पिता-बहन पर बरसाईं गोलियां डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : लोधा थाना क्षेत्र के गांव बरौठ छजमल में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने खर्चे ने रुपये न देने पर पत्नी की जमकर धुनाई की। उसके बाद युवक अपने गांव पहुंचा और पिता व बहन से खर्च के लिए धनराशि की मांग की। उन्होंने धनराशि न होने की बात कही तो आरोपी ने पिता व बहन दोनों पर गोलियां बरसा दीं और मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां दोनों की हालत नाजुक बतायी जा रही है। बरौठ छजमल गांव में 60 वर्षीय गिरप्रसाद शर्मा खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनका बेटा अशोक शहर में प्रतिभा कालोनी में पत्नी संग रहता है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर गिरप्रसाद गांव में अपने घर में चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे और 22 वर्षीय बेटी शिचा शर्मा पिता को खाना परोस रही थी। इसी बीच अचानक उनका 35 वर्षीय बेटा अशोक घर पर आया। वह पिता से खर्च के लिए कुछ रुपये मांगने लगा। पिता ने धनराशि न होने की बात कहीं तो बेटा आक्रोशित हो गया। पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। इसी बीच देखते ही देखते बेटे अशोक ने खाना खा रहे पिता पर अंटी से पिस्टल निकालकर गोली च…