अलीगढ़ | पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण

अलीगढ़ | पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने से मंगलवार दिनदहाड़े दो वर्षीय बच्ची का अपहरण कर लिया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची को पुलिस ने एक चलती कार से बरामद कर लिया। पुलिस की नाक के नीचे से इस तरह बच्ची का अपहरण होने के बाद महकमे में खलबली मच गई। पुलिस कार सवार आरोपी से पूछताछ कर रही है। लखीमपुर जिला के थाना निगासन अंतर्गत गांव दौलतपुर निवासी मुकेश पत्नी रेखा व बेटी शीतल के साथ पिछले वर्ष अलीगढ़ में मजदूरी करने आया था। पति-पत्नी यहां मनीषा नामक कंपनी में बतौर मजदूर इंटरलॉकिंग का काम कर रहे हैं। कंपनी ने परिवार को सासनी गेट के पास रहने के लिए मकान दिया हुआ है। वहीं वर्तमान में पुलिस कंट्रोल रूम के पास काम पर लगाया हुआ है। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे पति पत्नी दोनों मजदूरी कर रहे थे। बच्ची शीतल उर्फ गोलू को सड़क किनारे ही एक कपड़ा ढककर सुलाया हुआ था। इसी बीच एक सफेद रंग की कार वहां आकर रुकी। कार सवार युवक हाथ में एक कोल्डड्रिंक की बोतल व चार गिलास लेकर उतरा। सड़क किनारे दीवार के पास बोतल व गिलास को रखा। उसने देखा कि बच्ची अकेली सो रही है और आसपास कोई नहीं ह…