अलीगढ़ | हरदुआगंज में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री, नौजवान अंधकार की ओर- राम कुमार आर्य

अलीगढ़ | हरदुआगंज में नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री, नौजवान अंधकार की ओर- राम कुमार आर्य
हरदुआगंज : कस्बा में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थों, सट्टा-जुआ के विरूद्ध हिंदुवादियों ने थाने का घिराव कर पुलिस को ज्ञापन देकर कार्रवाई कर ऐसे कार्यों पर अंकुश लगाने की मांग की हिंदुवादी रामकुमार आर्य ने बताया कि हरदुआगंज व आसपास के इलाके में इन दिनों नशीले पदार्थ जैसे स्मैक,चरस, गांजा, अफीम व  शराब अवैध रूप से बिक्री की जा रही है, जिससे अधिकतर नवयुवक नशे के आदी हो रहे हैं, यहीं नशेड़ी चोरी की वारदात करते हैं, कस्बा के अहीरपाड़ा में बीते माह मादक पदार्थों का व्यापार स्थल बना रहा है जो आज भी जारी है, लोग शाम के समय नशा की हालत में अश्लील गालियां, मारपीट कर हंगामा करते हैं कई जगहों पर सट्टे के स्टाल लगे हैं, जिनकी जानकारी स्थानीय पुलिस को है,आरोप है कि कई बार थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस द्वारा गंभीरता न दिखाई। जिसपर शुक्रवार सुबह दर्जनों हिंदुवादी थाने पहुंच गए, उन्होंने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। नशे में गालियां देने से मना किया तो घर के आगे लगा दिया अंडे का ठेला हिंदुवादी नेता रामकुमार आर्य ने बताया कि हरदुआगंज में उनका परिवार रहता है, उस गली मेंं नशे की हा…