अलीगढ़ | आरोपित ने आठ दिन पहले बना ली थी माँ-पिता की हत्या की योजना

अलीगढ़ | आरोपित ने आठ दिन पहले बना ली थी माँ-पिता की हत्या की योजना
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : थाना बन्नादेवी क्षेत्र की पाश कालोनी राजनगर में माँ की गोली मारकर हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। इसने आठ दिन पहले ही मा व पिता की हत्या की योजना बना ली थी। इसके लिए तमंचा ले आया था, तब स्वजन ने छुड़ा लिया था। लेकिन, इसके इरादे बदले नहीं। शराब के लिए पैसे और गाड़ी को लेकर विवाद था। इसके चलते शनिवार की रात सबसे पहले पिता पर ही तमंचा ताना, लेकिन उन्होंने बचकर जान बचा ली थी। बीच बचाव के लिए मा आई तो उसे गोली मार दी। पुलिस ने आरोपित से तमंचा व कारतूस जब्त किए हैं। मूल रूप से खैर के अहरौला निवासी नैपाल सिंह गभाना में मंडी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं और चार बच्चों के पिता हैं। वे खैर बाईपास रोड स्थित राजनगर कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। दूसरे नंबर का बेटा अजय उर्फ कान्हा नशे का आदी और आपराधिक किस्म का है। बताते हैं कि इसका स्वजन से आए दिन विवाद होता रहता था। शराब के नशे में हंगामा करता था। अजय को शराब का नशा महंगे खान-पान का शौक था। इसके लिए मा-बाप से रोज खर्चे को रुपये मागता था। उसे घर वालों की बेवजह की रोक-टोक पसंद नहीं थी। इसका …