अलीगढ के हरदुआगंज में पहले सड़क जाम, फिर थाने में तूफान: नशे में धुत्त बाइक सवार बना आफत



हरदुआगंज क्षेत्र में मंगलवार शाम एक शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार ने सड़क पर ऐसा तमाशा खड़ा किया कि मामला सीधे थाने तक पहुंच गया। ओवरटेक के दौरान हुई कहासुनी ने पहले जाम लगवाया, फिर थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा करा दिया।

बताया जा रहा है कि टेंपो चालक सवारियां लेकर जा रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आया बाइक सवार, जो नशे में धुत्त(प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि युवक नशे में धुत्त था) था, ओवरटेक करते समय खुद ही गिरते-गिरते बचा। टेंपो चालक ने जैसे ही उसे धीरे चलने को कहा, नशे में धुत्त बाइक सवार भड़क गया और बीच सड़क पर ही बहस शुरू कर दी।

देखते ही देखते सड़क पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। लेकिन असली बवाल तब शुरू हुआ, जब कुछ देर बाद बाइक सवार के पक्ष की महिलाएं थाने पहुंच गईं।

थाने में पहुंचते ही महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस से तीखी नोकझोंक करने लगीं। माहौल इतना गरम हो गया कि महिला पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा, लेकिन करीब एक घंटे तक थाने में शोर-शराबा और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इसी दौरान पुलिस ने नशे में धुत्त बाइक सवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال