अलीगढ़ | बिना प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कल निकलेगी अलीगढ़ में

अलीगढ़ | बिना प्रियंका गांधी कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कल निकलेगी अलीगढ़ में
डेस्क समाचार दर्पण लाइव कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बिना ही आज अलीगढ़ में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा आ जाएगी, जो कल अलीगढ़ में भ्रमण करेगी.प्रियंका गांधी आज ललितपुर में मिलेंगी किसानों के पीड़ित परिवार से... कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अलीगढ़ में आने वाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल नहीं होंगी क्योंकि आज वह ललितपुर में हैं, जहां पर वह पीड़ित किसानों के परिवारों से मुलाकात करेंगे. विगत सप्ताह ललितपुर में खाद के लिए दुकान के सामने लाइन में लगे एक किसान की मौत हो गई थी. किसानों के पीड़ित परिवार से मुलाकात कार्यक्रम के कारण प्रियंका गांधी के बिना ही कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा अलीगढ़ में निकलेगी. यह होगा कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रूट... कांग्रेस के अलीगढ़ जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा कासगंज से आज अलीगढ़ आएगी. कल सुबह 9:30 बजे मुकुंदपुर से कांग्रेस प्रतिज्ञा जात्रा शुरू होगी. आगरा रोड, सासनी गेट, सराय हरनारायण, हाथरस अड्डा, पड़ाव दुबे, जी टी रोड, नौरंगाबाद, एटा चुंगी, स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड होत…