अलीगढ़ | दीनदयाल अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर एवं स्टाफ को पीटा

अलीगढ़ | दीनदयाल अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टर एवं स्टाफ को पीटा
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ के पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक एवं वार्ड आया के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। एसीएम अंजुम बी एवं सीओ श्वेताभ पांडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। अतरौली थाना क्षेत्र के मऊपुर निवासी विजय गुप्ता की पत्नी पिंकी (20) मायके आई हुई थीं। पिंकी के सिर में तेज दर्द था और उल्टी होने पर परिजन सुबह छह बजे उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। पिंकी के पति दिल्ली में काम करते हैं। इमरजेंसी में दिखाने के बाद पिंकी को वार्ड नंबर 46 के बेड नंबर 14 पर भर्ती कर दिया गया। उसे बोतल चढ़ाई जा रही थी। परिजनों का आरोप है कि पिंकी को देखने डॉक्टर नहीं पहुंचे। इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसके सिंघल और वार्ड आया नीतू के साथ मारपीट की गई। डॉ. सिंघल का कहना है कि उन्हें थप्पड़ मारा गया और उनके सिर को दीव…