बुलंदशहर। अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश में लगी है भाजपा : रेखा शर्मा
बुलंदशहर। अपनी नाकामी को छिपाने की कोशिश में लगी है भाजपा : रेखा शर्मा रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी हुई थी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चौधरी श्यौपाल सिंह, के नेतृत्व में काले आम चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया और जाम लगाया और गिरफ्तारी दी और सिटी मजिस्ट्रेट ने रिहा किया उन्होंने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर निर्दोष प्रियंका गांधी को शीघ्र रिहा करने की मांग की चौधरी श्यौपाल सिंह, ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती मिलेगी लखीमपुर खीरी के तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है उसे पीएसी के जवानों ने इस तरह से अपने घेरे में ले रखा है जैसे वह किसी बहुत बड़े अपराध में गिरफ्तार हुईं हो प्रियंका गांधी द्वारा कल से अब तक अन्न का एक दाना ग्रहण नहीं किया गया है वह उपवास पर है पूर्व विधायक बंसी सिंह पाहाडिया व पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, ने कहा कि आखिर भाजपा क्यों नहीं चाहती कि प्रियंका गांधी मृतकों के परिजन…