राष्ट्रपिता का अपमान करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा जानिए विस्तार से

राष्ट्रपिता का अपमान करने वालों पर दर्ज हो मुकदमा जानिए विस्तार से
 रिपोर्टर,,,सुबेश शर्मा महापुरुषों का अपमान करने वालों को भाजपा दे रही है संरक्षण: रंजीत चौधरी  अलीगढ़: अक्टूबर को समाजवादी युवजन सभा और यूथ बिग्रेड ने युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के नेतृत्व में अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडेय और प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्रपाल सिंह पर मुकदमा दर्ज करने की माँग को लेकर क्वार्सी थाने पर प्रदर्शन किया। कल 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती को अखिल भारत हिंदू महासभा ने धिक्कार दिवस के रूप में मनाते हुए राष्ट्रपिता के लिए अभद्र टिप्पणी और विवादित पोस्टर लगाकर और गांधी जी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को महान बताते हुए गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण किया था। उसी के विरोध में आज समाजवादी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने क्वार्सी थाने में अशोक पांडे, गजेंद्रपाल सिंह, हरिशंकर, जयवीर, सचिन आदि के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की माँग की। कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर बैठकर महात्मा गांधी अमर रहें और गोडसे मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। क्वार्सी एसओ विजय सिंह ने जाँच कर 2 दिन में मुकदमा दर्ज करने के आश्वासन के बाद कार्यक…