अलीगढ़ | महिला टीचर की गंदी करतूत: हॉस्टल में बच्चियों की बनाई अश्लील VIDEO... छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

अलीगढ़ | महिला टीचर की गंदी करतूत: हॉस्टल में बच्चियों की बनाई अश्लील VIDEO... छात्राओं की बिगड़ी तबीयत
डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़: यूपी के अलीगढ़ से ऐसी खबर सामने आई है, जिसके बाद मां-बाप आपनी बच्चियों को हॉस्टल भेजने से कतराएंगे। जहां एक महिला टीचर पर बच्चियों की अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। उसने छात्रावास में छात्राओं की कई बार अश्लील वीडियो बनाई है। आरोप है कि टीचर  ने छात्राओं को धमकी दी कि अगर उन्होंने किसी से या परिजनों से इस मामले की शिकायत की तो उनके घरवालों को झूठे मुकदमे लगवाकर फंसा दिया जाएगा। जानिए क्या है मामला?  यह मामला अलीगढ़ जिले के थाना मडराक इलाके के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का है। छात्राओं का कहना है कि रूबी राठौर उन्हें साइंस पढ़ाती हैं और छात्रावास में कपड़े बदलते हुए नहाते वक्त की वीडियो और फोटो उनके द्वारा बनाई गई है। वही बच्चियों के द्वारा जब यह जानकारी परिजन को लगी तो हंगामा खड़ा हो गया और सभी परिजन एक साथ छात्रावास पहुंच गए। जिसके बाद जांच अधिकारी छात्रावास पहुंचे और आरोपी महिला की छानबीन जारी की गई। हालांकि आरोपी महिला टीचर मोबाइल के साथ फरार हो गई है। कई छात्राओं का बिगड़ी तबियत  टीचर के फरार होने के बाद छात्राओं का बुरा हाल है। कई बच्चिय…