बुलंदशहर। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए

बुलंदशहर। पुलिस ने छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए
रिपो० रीशू कुमार शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने लगभग एक लाख रुपए के पटाखे पकड़े, एक गिरफ्तार। शिकारपुर : देर रात पुलिस ने नगर के मौहल्ला नौ गंज में एक दुकान पर छापा मार कर भारी मात्रा में आतिशबाजी के सामान को मुखबिर की सूचना पर बिक्री के लिए रखे गए पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने बरामद जखीरे को सील करके जप्त कर लिया जबकि पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया पुलिस की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है की पुलिस आतिशबाजी पर बड़ी पैनी नजर बनाए हुए है लोगों में एक चर्चा का विषय बना हुआ है कि अबकी बार आतिशबाजी की बिक्री नहीं होगी।  देर रात पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की मौहल्ला नौ गंज में एक दुकान दीपावली पर बिक्री के लिए भारी मात्रा में आतिशबाजी स्टॉक करके रखी गई है जिसे एनजीटी व सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंधित के बावजूद बेचा जाना है इस सूचना को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए रात में एक दुकान पर छापा मार कर मौके से लगभग आधा दर्जन पेटी उसमें भरे एक लाख की प्रतिबंधित पटाखे वह आतिशबाजी का सामान जप्त कर लिया है। आरोपी का दुकान और मकान एक ह…