बुलंदशहर । मैडम , पति मारपीट और देवर करता है छेड़छाड़ 

ब्यूरो ललित चौधरी

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने गुरुवार को महिलाओं की शिकायतें को भूड़ चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में सुनी। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान कुल 13 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनके निस्तारण के लिए उपाध्यक्ष ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये है मामला

देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बताया कि इसके विरोध करने पर ससुरालीजनों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद यमुनापुरम निवासी प्रभा रोहतगी ने बताया कि वह अपने पति के साथ यमुनापुरम कॉलोनी में रहती है।

उनका बड़ा पुत्र व पुत्रवधू पूर्व में रामपुर में रहते थे। पुत्रवधू का ट्रांसफर होने के बाद वह कुछ दिन के लिए हमारे घर में आकर रहने लगे। इस दौरान वह घर के अन्य सदस्यों से बदसलूकी करते थे। बाद में विरोध करने पर उन्होंने घर छोड़ दिया।

आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने छोटे बेटे के घर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके बाद आरोपियों से घर खाली कराने के लिए कहा तो धमकियां दे रहे हैं। सुषमा सिंह ने तत्काल मामले में पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। इस मौके पर प्रोबेशन अधिकारी एनपी सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रुचिका, रूबी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।




और नया पुराने

Live users

0

نموذج الاتصال