बुलंदशहर। चिकित्सकीय जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के बाद पुलिस ने FIR में रेप की धारा बढ़ाई
बुलंदशहर। चिकित्सकीय जांच में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि, दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के बाद पुलिस ने FIR में रेप की धारा बढ़ाई ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी की चिकित्सकीय जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने इस संबंधी मामले में दर्ज प्राथमिकी में बलात्कार के आरोप भी जोड़ दिए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाबालिग से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। किशोरी के शरीर पर जख्म के निशान भी हैं और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। किशोरी का फिलहाल दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुलिस को इस मामले में दुष्कर्म से संबंधित धारा जोड़ने का निर्देश देने की अपील की थी। बता दें कि घटना 15 अक्टूबर को उस समय हुई थी, जब पीड़िता के अभिभावक खेत में काम करने गए थे और वह घर के बाहर खेल रही थी, तभी करीब 12 बजे 45 वर्षीय पड़ोसी किशोरी को अपने घर ले गया और वहां उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। नाबालिग के परिवार की शिकायत पर अहदमगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार …