बुलंदशहर। डीएम की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक एवं जनपद के संभ्रांत नागरिकों के साथ शान्ति समिति की बैठक हुई
बुलंदशहर। डीएम की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक एवं जनपद के संभ्रांत नागरिकों के साथ शान्ति समिति की बैठक हुई रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : कलेक्ट्रेट के सभागार में आगामी नवरात्रि नवदुर्गा, दशहरा, पर्वो एवं जनपद के विभिन्न स्थानों पर रामलीला मंचन तथा शोभा यात्रा निकाले जाने के अवसर पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार, की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक एवं जनपद के संभ्रांत नागरिकों के साथ शान्ति समिति की बैठक आहूत की गई बैठक में जनपद के संभ्रान्त नागरिकों से अपील की गई कि वर्तमान में कोविड़ संक्रमण कमजोर हुआ है। खत्म नहीं क्योंकि जनपद में भी कतिपय एक्टिव केस विद्यमान है तो ऐसी स्थिति में सजगता एवं भीड-भाड से बचाव मानव जीवन के लिए आवश्यक है नवरात्रि नवदुर्गा, दशहरा त्यौहारों के अवसर पर कोविड़ नियमों का पालन करते हुए मनाये उन्होंने कहा कि जनपद में होने वाले रामलीला मंचन के अवसर पर आयोजकों द्वारा शत प्रतिशत मास्क का प्रयोग, हैंड सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग, आदि नियमों का शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित करायें महिलाओं एवं बच्चों के बैठने का स्थान पृथक रूप से रखा जायें सभी आयोजकों से यह भी अपेक्षा की गई। कि वह अपने कार्यक्रमों यथा-रामलीला मंचन, शोभा यात्रा, रावण दहन, आदि भ…