बुलंदशहर। भ्रष्टाचार में महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

 

ब्यूरो ललित चौधरी

एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह को भ्रष्टाचार एवं लोगों से दुर्व्यवहार के आरोप में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। 

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला थाना प्रभारी अनीता सिंह के खिलाफ लगातार भ्रष्टाचार और लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायत मिल रही थीं। छानबीन कराने पर पहली बार मे ही आरोपों सही पाए गए , जिसके फलस्वरुप प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनीता सिंह को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानान्तरित कर दिया गया है। 

एसएसपी ने बताया कि किसी भी स्थिति में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



और नया पुराने

Live Viewers

0

نموذج الاتصال