भाजपा के वरिष्ठ नेता की युवती के साथ वीडियो हुई वायरल, जानिए क्‍या है मामला

भाजपा के वरिष्ठ नेता की युवती के साथ वीडियो हुई वायरल, जानिए क्‍या है मामला
डेस्क समाचार दर्पण लाइव जनपद अलीगढ़  की अतरौली कोतवाली क्षेत्र के नरौना पुलिस चौकी के एक गांव निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एक स्कूल में तैनात शिक्षक की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सुर्खियों में वायरल हो रही है। वायरल वीडियो बीते रविवार की बताई जा रही है। वीडियाेे को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन भाजपा नेता चुप्‍पी साधे हुए हैं।   यह हैै मामला  रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण शिक्षक स्कूल पहुंचता है और स्कूल का अंदर से गेट बंद करते हुए एक कमरे के अंदर चले गए। जिस पर गांव के चार-पांच युवकों को जब शक हुआ कि स्कूल में शिक्षक के साथ कोई युवती भी है तो चार पांच युवक भी स्कूल पहुंच गए और दीवार कूदकर अंदर घुस गए। जिस एक कमरे में शिक्षक थे उसका भी गेट अंदर से बंद था। युवकों ने ‌जब दरवाजा खोलने के लिए कहा तो काफी देर बाद दरवाजा खोला गया। युवक वीडियो बनाने लगे। वीडियो में शिक्षक उनसे वीडियो बनाने के लिए साफ मना करते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि वह रजिस्टर का काम कर रहे हैं। युवकों ने कहा कि अंधेरे में रजिस्टर का काम कर रहे हो, कुछ ही देर में कमरे में खड़ी एक स्कूटी के पीछे से एक युवती…