बुलंदशहर। रोडवेज बस स्टैंड के निकट, कार से लाइसेंसी पिस्टल चोरी
बुलंदशहर। रोडवेज बस स्टैंड के निकट, कार से लाइसेंसी पिस्टल चोरी ब्यूरो ललित चौधरी कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के निकट से चोरों ने कार से लाइसेंसी पिस्टल चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विकास नगर निवासी राहुल गौतम ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को वह अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर खुर्जा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट आया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कार से तेल निकलने की बात कही। जिसपर राहुल ने कार से उतरकर देखा तो कार के आगे तेल लगा हुआ था। कार में वापस आकर देखा, तो कार में रखा बैग चोरी हो चुका था। बैग में लाइसेंसी पिस्टल सहित कई दस्तावेज थे। आस-पास काफी तलाशने पर कोई सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार के मुताबिक मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।