बुलंदशहर। चुनाव के डर से कृषि कानून वापिस लिए : डॉक्टर शोएब

बुलंदशहर। चुनाव के डर से कृषि कानून वापिस लिए : डॉक्टर शोएब
रिपो० रीशू कुमार बुलन्दशहर : अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा जहांगीराबाद में वीबीआईटी कॉलेज पर भाजपा सरकार द्वारा कृषि बिलों को वापस करने की घोषणा को लेकर कांग्रेस पार्टी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी श्यौपाल सिंह, के नेतृत्व में विजय दिवस मनाया गया।  जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी बुलंदशहर डॉक्टर शोएब रहे कांग्रेसियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर विजय दिवस मनाया इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ शोएब ने कहा की भाजपा सरकार ने तीनों कृषि कानून बिलों को आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए डर कर वापस लिया है क्योंकि भाजपा से किसान इतना नाराज था जिससे भाजपा को एहसास हो गया था कि किसान भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगा इसी डर से भाजपा ने तीनों काले कानून वापस लेने की घोषणा की है।  डॉ शोएब ने कहा की इतिहास गवाह है जब जब भाजपा की सरकार बनी है तब तब किसान बर्बाद हुआ है भाजपा पूंजी पतियों की पार्टी है और किसान विरोधी पार्टी है कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्यौपाल सिंह ने कहा की तीनों काले कानून को वापस करने की घोषणा अभी अधूरी है तीनों क…