बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख बहाएंगे अब विकास की गंगा, मिली 5 करोड़ 54 लाख की धनराशि

बुलंदशहर। ब्लॉक प्रमुख बहाएंगे अब विकास की गंगा, मिली 5 करोड़ 54 लाख की धनराशि
ब्यूरो ललित चौधरी क्षेत्र पंचायतों में विकास कार्य कराने के लिए शासन से ब्लॉक प्रमुखों के लिए खजाना खोल दिया है। 16 ब्लॉक प्रमुखों को पांच करोड़ 54 लाख की राशि मिल गई है। यह राशि सीधे शासन से क्षेत्र पंचायतों के खातों में भेजी गई है। पंचायत राज विभाग की निगरानी में प्रमुख इस राशि को खर्च कर सकेंगे। बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुखों को विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भी दिए हैं। राशि आने के बाद प्रमुखों को भी राहत मिली है। ग्राम पंचायतों में जिस प्रकार विकास कार्य होते हैं, उसी तरह से ब्लॉक प्रमुख भी अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के विकास कार्य कराते हैं। इसके लिए उन्हें बीडीसी सदस्य प्रस्ताव देते हैं।