बुलंदशहर। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आई जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया

बुलंदशहर। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 शिकायतें आई जिसमें से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया
रिपो० रिशू कुमार शिकारपुर : शासन के निर्देशानुसार शिकारपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करते हुए फरियादियों की शिकायतों व समस्याओं का निस्तारण किया गया।  शिकारपुर तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, ने जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों के साथ प्रतिभाग करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 34 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं शिकायती पत्र प्रस्तुत किये जाने पर मौके पर आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया भूमि सम्बन्धित शिकायतों को थाना समाधान दिवस में निस्तारण के लिए प्रेषित करते हुए पुलिस-राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जा कर शिकायत का निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये गए शेष शिकायतों को सम्बन्धित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि शिकायतों को प्राथमिकता पर लेकर गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जायें। डीएम द्वारा विभागीय अधिकारियों से विभागों में संचालित योजनाओं कार्यक्रमों के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिये की योजनाओं क…