बुलंदशहर। ट्रेक्टर की टक्कर लगाने से कार बनी आग का गोला, एक की मौके पर मौत, 6 झुलसे
बुलंदशहर। ट्रेक्टर की टक्कर लगाने से कार बनी आग का गोला, एक की मौके पर मौत, 6 झुलसे ब्यूरो ललित चौधरी नगर के भईपुर दोराहे के निकट एक चलती हुई कार ट्रैक्टर की टक्कर लगने पर सड़क पर ही पलट गई। घटना के तुरंत बाद कार में आग लग गई और अंदर बैठे छह लोग बुरी तरह झुलस गए। जलती कार में बैठा युवक कार में ही फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह है मामला जानकारी के अनुसार पानीपत की एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाला बंदायू निवासी रिंकू उपाध्याय अपने छोटे भाई राधेश्याम व ममेरे भाई रितिक के साथ सोमवार की देर रात अपने मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। नगर के भईपुर दोराहे के निकट पहुंचते ही एक अज्ञात ट्रैक्टर से रिंकू की कार की भिड़ंत हो गई। जिससे कार कुछ दूर तक घिसटते हुए पलट गई। कार में उठी चिंगारियों के कारण उसमें मौके पर ही आग लग गई और देखते देखते कार आग का गोला बन गई। आग लगते ही अंदर बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। गाड़ी के अंदर तीन अन्य लोग भी सवार थे जो आग की चपेट में आ गए। चीख पु…