बुलंदशहर। टॉप टेन बदमाश 25 हजार का इनामी 'चूहा' गिरफ्तार

बुलंदशहर। टॉप टेन बदमाश 25 हजार का इनामी 'चूहा' गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। टॉप टेन बदमाश व 25 हजार के इनामी जब्बार उर्फ चूहा को पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। वह वहां किराए के मकान में रह रहा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। चूहा के खिलाफ विभिन्न थानों में 32 मुकदमे दर्ज हैं। इनाम घोषित होने के करीब छह माह बाद चूहा पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि चूहा गाजियाबाद में अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर सनोटा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने वहां दबिश दिया। मौके से जब्बार उर्फ चूहा निवासी गांव चिड़ावक थाना गुलावठी दबोचा गया, उसका साथी फरार हो गया। साथी के घर से पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। आपको बता दूं कि ठिकाने बदल बदलकर रहता था चूहा कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जब्बार उर्फ चूहा गुलावठी कोतवाली क्षेत्र से वांछित चल रहा था। गांव चिड़ावक में स्थित अपने घर से फरार था। जब्बार उर्फ चूहा समय-समय पर ठिकाने बदल देता था। जिसके चलते पुलिस को उसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाती थी। उन्होंने बताया कि जब…