बुलंदशहर। छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

बुलंदशहर। छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
रिपो० रिशू कुमार मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक। शिकारपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर लोगों को लगातार मतदान के लिए जागरूक करने का प्रशासन द्वारा किया जा रहा प्रयास मतदाता रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखा कर शिकारपुर एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार नीरज द्विवेदी, नायब तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल शर्मा, लेखपाल सचिन गर्ग, ने रैली की शुरुआत कराई। नगर की अनाज मण्डी से मतदाता जागरूकता रैली शुरू हुई रैली खुर्जा अड्डा, छोटा बाजार, बड़ा बाजार, बर्फ चौराहा, नौं गंज, होते हुए शम्भू नाथ स्कूल पर जा कर समाप्त हुई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे के साथ छात्र छात्राओं ने नारे लगाए छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए एसडीएम आशीष कुमार, ने मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को दी जानकारी जिसके उपरान्त 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए भी कार्यक्रम में उपस्थित बीएलओ को किया। निर्देशित कार्यक्रम के अंत में जानकारी देते हुए एसडीएम आशीष कुमार, तहसी…