यूपी। भैंसा दौड़ में जीते 50 हज़ार , जीत की खुशी में कर दी फायरिंग, जानिए फिर क्या हुआ

यूपी। भैंसा दौड़ में जीते 50 हज़ार , जीत की खुशी में कर दी फायरिंग, जानिए फिर क्या हुआ
ब्यूरो ललित चौधरी हापुड़ में पूर्णिमा मेले में आस्था की आड़ में बेजुबान पशुओं पर हुड़दंगियों का कहर जारी है। शु्क्रवार देर रात को भी एक भैंसा दौड़ की गई। मेरठ मेडिकल थाने से शुरू हुई दौड़ में एक भैंसा ढाई घंटे में गढ़ पहुंच कर जीत गया। जिसमें भैंसा स्वामी को पचास हजार का इनाम दिया। इनाम मिलने के बाद गढ़ नगर के नक्का कुंआ रोड पर जश्न भी बनाया गया, इस दौरान दो लोगों ने अवैध हथियार से फायरिंग भी की। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस से पहले ही फायरिंग करने वाले दोनों युवक फरार हो गए। कार्तिक पूर्णिमा मेले में एक ओर जहां श्रद्धालु अपने स्वजन के साथ मिलकर आस्था के समागम में पुण्य कमाने के लिए आ रहे है। वहीं दूसरी ओर इस मेले में कुछ शरारती तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। बेजुबान भैंसा दौड़ कराकरा जहां ऐसे लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे है। वहीं जीत के जश्न में होने वाली हर्ष फायरिंग से दूसरे की जान को भी खतरा पैदा कर रहे है। शुकव्रार की देर रात को भी भैंसा दौड़ में 50 हजार रुपये जीतने के बाद हर्ष फायरिंग हुई। दरअसल मेरठ जनपद के गांव निवासी कुछ युवकों क…