यूपी। तंत्र-मंत्र का आड़ में किया गैंगरेप, रुपये व सोने के जेवरात भी ठगे, जेल में बंद पति को छुड़ाने का दिया झांसा
यूपी। तंत्र-मंत्र का आड़ में किया गैंगरेप, रुपये व सोने के जेवरात भी ठगे, जेल में बंद पति को छुड़ाने का दिया झांसा ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर में शिकारपुर क्षेत्र की एक महिला को जेल में बंद उसके पति को जल्द छुड़ाने के लिए तंत्र-मंत्र का झांसा देकर गैंगरेप किया गया और हजारों रुपये एवं सोने के जेवरात भी ठग लिए गए। बाद में पीड़िता को जान से मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला के अनुसार करीब चार माह पहले उसका पति एक आपराधिक मामले में हरियाणा में जेल में बंद था। उस दौरान नरसेना के गांव जलालपुर के एक युवक ने उसके पति को जल्द छुड़ाने के लिए तंत्र-मंत्र कराने का झांसा दिया। दिल्ली, हापुड़ में नशीला पदार्थ खिलाकर किया गैंगरेप आरोपी उसे अपने साथ गांव ले गया, जहां पहले से ही हापुड़ और बुगरासी के दो युवक मौजूद थे। तीनों आरोपियों द्वारा उससे 25 हजार रुपये ले लिए और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद करीब तीन माह तक आरोपियों द्वारा उसे दिल्ली, हापुड़ आदि अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने सोने के कड़े, कुंडल और 25 हजार रूपए लिए आरोपियों द्वारा उसके सोने के कड़े एवं कुंडल भ…