अलीगढ़ | कप्तान के सामने दारोगा-सिपाही से नहीं खुले असलहा
अलीगढ़ | कप्तान के सामने दारोगा-सिपाही से नहीं खुले असलहा डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ़ थाना का गुरुवार को एसपी जीआरपी, आगरा की ओर से वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान कप्तान के सामने खूबियां कम, खामियां ज्यादा रहीं। पुलिसकर्मी असलहा हैंडलिंग में फेल हो गए। वहीं, माल मुकदमा का निस्तारण भी समय से न करने की लापरवाही सामने आई। हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर अपराधियों के विषय में अपडेट जानकारी उपलब्ध नहीं पाई गई। कमियों को लेकर एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही निर्देश दिए कि समय से खामियों को दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। हालांकि उन्होंने थाने के सभी रजिस्टरों का रखरखाव ठीक से पाए जाने पर तारीफ भी की। एसपी जीआरपी मो. मुश्ताक दोपहर एक बजे करीब अलीगढ़ जंक्शन पर थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले उन्हें स्टाफ की ओर से गार्द सलामी दी गई। गार्द सही पाई गई। इसके बाद उन्होंने असलहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टाफ को असलाह (पिस्टल और इंसास राइफल) खोलने और बंद को कहा तो दरोगा और सिपाहियों के हाथ-पांव फूल गए। दो दरोगाओं ने पिस्टल को ठीक से खोलकर बंद कर दिया। मगर, एक दरोगा इसमें फेल हो ग…