अलीगढ़ | मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन बांटने को लेकर आया नया अपडेट, जानें-पहले किसका आएगा नंबर
अलीगढ़ | मुफ्त टैबलेट-स्मार्टफोन बांटने को लेकर आया नया अपडेट, जानें-पहले किसका आएगा नंबर डेस्क समाचार दर्पण लाइव मुफ्त टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण के संबंध में अब नई व्यवस्था तय की गई है। चरणवार तरीके से उपकरणों के वितरण के अलावा वितरण की मानीटरिंग के लिए वेब पोर्टल को हथियार बनाया गया है। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने को प्रयासरत है। इसी अभियान के तहत प्रदेश के करीब एक करोड़ युवाओं को मुफ्त टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरण जल्द शुरू किए जाने की तैयारी चल रही है। योजना के तहत लाभार्थियों का चयन, टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण व इसकी मानीटरिंग के लिए वेब पोर्टल बनाया गया है। इसके पहले चरण में विश्वविद्यालयों के स्नातक द्वितीय, तृतीय और परास्नातक द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को दिया जाएगा। स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का डेटाबेस तैयार होने के बाद विश्वविद्यालय सूचना भेजेंगे। जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार डीएस डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. हेमप्रकाश ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अधीन छात्रों का डेटाबेस राज्य विश्वविद्यालयों के पास है इसलिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिए गए हैं। विशेष सचिव मनोज कुमार ने …