अलीगढ़ | भाई की ससुराल आए पंचायत सैक्रेटरी की हत्या, शव को काली नदी में फेंका, परिजनों ने किया थाने का घेराव
अलीगढ़ | भाई की ससुराल आए पंचायत सैक्रेटरी की हत्या, शव को काली नदी में फेंका, परिजनों ने किया थाने का घेराव रिपो० राकेश कुमार अतरौली सर्किल के गोधा थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर में भाई की ससुराल आए पंचायत सैक्रेटरी की हत्या कर शव काली नदी में फेंक दिया गया। फायर ब्रिगेड व पुलिस की पांच टीमें काली नदी में शव की तलाश में जुटी हैं। वहीं सचिव के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया। जिला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव फतेहपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र ओमवीर सिंह ने बताया कि उनके भाई मुकेश सिंह 29 वर्ष लखावटी ब्लॉक में पंचायत सैक्रेटरी थे। गोधा थाना क्षेत्र के गांव कलियानपुर में उनके बड़े भाई देवेंद्र सिंह की ससुराल है। 12 नवंबर को मुकेश सिंह कलियानपुर आए थे। लेकिन तभी से वापस नहीं लौटे। पुलिस ने भाई राकेश की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। शक के आधार पर रिपोर्ट में नामजद देवेंद्र के साले हेमंत व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव काली नदी में फेंकने की बात स्वीकार कर ली। सीओ शिवप्रताप सिंह, इंस्पेक्टर अतरौली प्रदीप सिंह के साथ गोधा, बरला, हरदुआगंज थानों की पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम शव की तलाश…