अलीगढ़ | कोई संतान न होने पर महिला ने चुराई थी बच्ची, आरोपित भेजी जेल
अलीगढ़ | कोई संतान न होने पर महिला ने चुराई थी बच्ची, आरोपित भेजी जेल डेस्क समाचार दर्पण लाइव अलीगढ़ : महिला जिला अस्पताल से नवजात बच्ची को चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। बच्ची को सकुशल बरामद कर स्वजन के सिपुर्द कर दिया गया। आरोपित महिला ने कोई संतान न होने के चलते बच्ची को चोरी किया था। महिला का बैग घटनास्थल पर ही छूट गया था, जिसमें पुलिस को मोबाइल फोन भी मिला। इसी मोबाइल फोन के जरिये पुलिस महिला तक पहुंची। भुजपुरा निवासी रईस मोहम्मद की पत्नी साकिरा ने रविवार रात महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। रईस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सलीम की मां अनीशा बच्ची को लेकर वार्ड के बाहर बैठ गईं। साथ में साकिरा भी थी। तभी एक अनजान महिला आकर बातें करने लगीं। महिला ने बातों में लेकर पहले दादी को देवर के बुलाने का हवाला देकर भेज दिया। इसके बाद साकिरा से यह कहकर बच्ची को ले गई कि उसे गरम टोली दिलाकर लाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो अस्पताल के कैमरे खराब मिले। सीओ मोहसिन खान ने बताया कि जिस जगह से बच्ची चोरी हुई थी, वहां एक बैग लावारिस अवस्था में मिला। जानकारी की गई तो बैग आरोपित महिला का निकला। बैग …