अलीगढ़ | बेटे संग मिलकर मुनीम ने खुद लूटे आढ़ती के 22 लाख

अलीगढ़ | बेटे संग मिलकर मुनीम ने खुद लूटे आढ़ती के 22 लाख
डेस्क समाचार दर्पण लाइव महानगर में धनीपुर मंडी के आढ़ती के मुनीम ने बृहस्पतिवार सुबह अपने बेटे संग मिलकर अपने फर्म स्वामी सहित चार फर्मों के 22 लाख रुपये लूट लिए। बाद में गांधीपार्क थाने के बगल में बदमाशों द्वारा लूट किए जाने की घटना बताकर सबको हिला दिया। वारदात को उस समय अंजाम देना बताया गया, जब मुनीम रुपये निकालकर बैंक से मंडी जा रहा था। खबर पर फर्म स्वामी के पसीने छूट गए और पुलिस में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन एसएसपी सहित पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। शुरुआती जांच में ही मुनीम की भूमिका संदिग्ध नजर आई। देर रात 12 बजे पुलिस ने मुनीम के घर से पूरी रकम बरामद कर पिता-पुत्र को लूट में गिरफ्तार कर लिया। विष्णुपुरी के सौरभ गर्ग के अनुसार उनकी धनीपुर मंडी में नवीन कुमार-भूपेश कुमार के नाम से गल्ले की आढ़त है। उनकी फर्म पर पिछले करीब 7 साल से रहमतपुर गढ़मई के अजय कुमार बतौर मुनीम काम करते हैं। अजय का अपना कमालपुर रोड पर तेल का एक्सपेलर भी है। अक्सर रुपयों का लाने ले जाने का काम अजय ही करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खुलने के बाद अजय को 22 लाख रुपये के चार चेक उन्होंने बैंक से भुगतान लेकर आने क…