बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस के एएसआई की यूपी में मौत हादसा या हत्य़ा पुलिस कर रही जांच
बुलंदशहर। दिल्ली पुलिस के एएसआई की यूपी में मौत हादसा या हत्य़ा पुलिस कर रही जांच ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। दिल्ली पूर्वी जिला के थाना कल्याणपुरी में तैनात एक एएसआई मृतक विरेंद्र (50) की शिकारपुर, बुलंदशहर यूपी में मौत हो गई है। उन्हें घायल अवस्था में लाल बहादुर अस्पताल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक विरेंद्र की मौत के पीछे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। हत्या का शक घटना के वक्त उनके साथ मौजूद लोगों पर है। आरोप है कि हत्या के बाद विरेंद्र की मौत को सडक़ हादसे का रूप देने की कोशिश की गई है। विरेंद्र के सिर पर गंभीर चोट मिली है। इसके अलावा पैर की हड्डी भी टूटी हुई मिली है। डीसीपी ईस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रियंका कश्यप का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस मोर्चरी में भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला कि विरेंद्र का शिकारपुर बुलंदशहर में रोड एक्सिडेंट हुआ था। मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को शिकार पुर भेज दिया गया है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। घटना की जानकारी मृतक विरेंद्र के परिजनों को दे दी गई है। सोमवार को शव का…