बुलंदशहर। यूपी की बेटियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देकर उन्हें सशक्त और शिक्षित : प्रियंका गांधी
बुलंदशहर। यूपी की बेटियों को स्मार्ट फोन और स्कूटी देकर उन्हें सशक्त और शिक्षित : प्रियंका गांधी रिपो० रिशू कुमार बुलन्दशहर : जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक हर्ष जेटली गार्डन में हुई जिसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वप्रिल शर्मा, व अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी श्योपाल सिंह, व संचालन शकील अहमद, ने किया। इस बैठक में सावित्री चौधरी प्रदेश अध्यक्ष आंगनबाड़ी ने अपने सैकड़ों महिलाओं के साथ कांग्रेस में ज्वाइन की सावित्री चौधरी, के अलावा डॉक्टर कहकशा सिमरन खान ठाकुर लता ने भी अपने सैकड़ों महिला साथियों के साथ प्रियंका की नीतियों से प्रभावित हो कर कांग्रेस ज्वाइन की और पीस पार्टी के सुजात अली, ने भी कांग्रेस ज्वाइन की इसके अलावा दर्जनों युवाओं संतोष गौतम, चन्द्र शेखर गौतम, सौरभ गौतम, गौरव, विजय गौतम, मनीष गौतम, नवीन कुमार, अमित कुमार, ने ज्वाइन की और 14 नवम्बर को राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, के कार्यक्रम के बारे में विचार-विमर्श किया। मुख्य अतिथि स्वप्रिल शर्मा, ने कहा कि महिलाओं को प्रियंका गांधी, ने स्वावलंबी बनाने के लिए और नीतियों में भागीदारी करने के लिए टिकटों में 40% आरक्षण का प्रावधान किया है इन्टर पास छात्राओं को स्मार्टफोन और …