बुलंदशहर। गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाकर लूटने वाले 14 बदमाश गिरफ्तार

बुलंदशहर। गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाकर लूटने वाले 14 बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो ललित चौधरी बुलंदशहर। एसओजी और गुलावठी पुलिस ने गन्ना क्रय केंद्रों को निशाना बनाने वाले गैंग के 14 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गैंग ने बीते दिनों अगौता थाना क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर कांटा लूट लिया था। इस गैंग ने बुलंदशहर के कई गन्ना क्रय केंद्रों के साथ हापुड़ के भी कई गन्ना क्रय केंद्रों पर वारदात को अंजाम दिया था। सोमवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि बीते दिनों गन्ना क्रय केंद्रों पर जनपदभर में विभिन्न चोरी-लूट की घटनाएं हुई थीं। इसके चलते स्वाट टीम को बदमाशों की धरपकड़ में लगाया गया था। रविवार रात स्वाट टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश एक मिनी ट्रक में विभिन्न गन्ना क्रय केंद्रों से भारी मात्रा में चोरी किए गए कांटों व अन्य सामान को लादकर सिकंदराबाद की तरफ बेचने के लिए ले जा रहे हैं।  सूचना पर स्वाट टीम ने गुलावठी पुलिस के साथ मिलकर सिकंदराबाद रोड पर गांव देवली रजवाहा की पुलिया के किनारे घेराबंदी कर ली। कुछ देर बाद सिकंदराबाद की तरफ से आते कैंटर सवार मेरठ के खरखौदा निवासी गैंग सरगना सलाऊ…